Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: Shahid की Deva की कमाई में गिरावट, जानें Sky Force का क्या हाल?

Deva and Sky Force Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'देवा' सिनेमाघरों में लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुकी है। वहीं अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' भी शाहिद की मूवी को कड़ी टक्कर दे रही है। आइए आपको बताते हैं दोनों मूवी का अबतक का कलेक्शन कितना हुआ है?

---विज्ञापन---

Deva and Sky Force Box Office Collection: शाहिद कपूर की एक्शन मूवी ‘देवा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जहां पहले दिन मूवी ने अच्छी शुरुआत की तो वहीं चौथे दिन ही मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शाहिद की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स भी चल रही है। 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस करने के बाद मूवी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं शाहिद की देवा की पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई हुई। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवी का कलेक्शन कितना है?

यह भी पढ़ें: Netflix पर खुलेंगे कपूर खानदान के खाने के राज, Dining With The Kapoors के साथ

---विज्ञापन---

‘देवा’ का कितना कलेक्शन?

शाहिद कपूर की इस एक्शन मूवी का हर किसी को इंतजार था। अब फाइनली मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ की कमाई की। वहीं चौथे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म ने सिर्फ 2.50 का ही बिजनेस किया। वहीं वीकेंड पर शाहिद की मूवी ने 13.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 21.65 करोड़ हुआ है।

---विज्ञापन---

‘स्काई फोर्स’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स’ को सिनेमाघरों में 11 दिन हो गए हैं। मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। पहले दिन 12.25 करोड़ की कमाई करने के बाद, अब मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने 11वें दिन 1.35 करोड़ का ही बिजनेस किया। मूवी की अबतक की कमाई 101.35 करोड़ हो गई है।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

शाहिद कपूर की मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं ‘स्काई फोर्स’ की कास्ट की बात करें तो मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान लीड कैरेक्टर निभा रहे हैं। बॉलीवुड में वीर की ये डेब्यू मूवी है।

यह भी पढ़ें: Aashiqui 3 नहीं बना रहे अनुराग बसु? Triptii Dimri को कास्ट न करने का सच भी हुआ रिवील

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2025 06:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola