Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘होटल से छलांग…’ सुपरस्टार सिंगर ने की थी जान देने की कोशिश, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

Kunickaa Sadanand: 'हम साथ-साथ हैं','धड़कन' जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली सपोर्टिंग एक्ट्रेस कुणिका सदानंद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुपरस्टार सिंगर संग अपने सीक्रेट रिलेशन पर बात की।

---विज्ञापन---

kunickaa sadanand kumar sanu
kunickaa sadanand kumar sanu file photo

Kunickaa Sadanand: आज के दौर में फिल्म स्टार्स के अफेयर की खबरें आम बात हो गई है।  मगर 90 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘धड़कन’ जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस कुणिका सदानंद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुपरस्टार सिंगर संग अपने सीक्रेट रिलेशन पर बात की।

यह भी पढ़ें: TRP में डूबी Anupamaa की नैया, नंबर 1 पर कौन, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

---विज्ञापन---

किस सुपरस्टार सिंगर को किया डेट?

सिद्धार्थ कनन के साथ हालिया इंटरव्यू में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कुणिका सदानंद ने अपने फिल्मी करियर में 100 के करीब फिल्में की हैं। मगर उनके बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर कुमार सानू को डेट किया है। कुमार सानू एक्ट्रेस के साथ 5 साल तक एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर में थे। उसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे।

दोनों को करीब लाई 1 घटना (Kunickaa Sadanand)

कुणिका सदानंद ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, उस समय उन्हें और कुमार सानू को एक घटना इन दोनों को करीब लेकर आई थी। एक्ट्रेस ने कहा,’हम तब मिले जब मैं एक शूटिंग के लिए ऊटी में थी और वह अपनी बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वहां गए थे। हम एक बार ड्रिंक कर रहे थे और वह बहुत नशे में थे। अचानक से वो रोने लगे और तभी अचानक से उन्होंने होटल की खिड़की से छलांग लगाने की कोशिश की। वह डिप्रेस्ड थे, हमने फिर उन्हें रोका। उस समय उनका अपनी वाइफ रीता के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था।’

---विज्ञापन---

5 साल बाद अलग हुईं राहें

वहां से वापस आने के बाद कुमार सानू अपनी वाइफ से अलग रहने लगे थे और उन्होंने कुणिका सदानंद के घर के पास ही फ्लैट ले लिया। इसके बाद वो धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पूरे 5 साल तक दोनों एक-दूसरे के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों 5 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे थे, लेकिन उसके बाद वो अलग हो गए थे। इस दौरान एक बार कुमार सानू की वाइफ ने उनकी कार के साथ तोड़फोड़ भी की थी, जब उनको इन दोनों के बारे में पता चला था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की गिरती TRP के 5 कारण, सलमान खान भी नहीं बढ़ा पाए रेटिंग

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 09, 2025 05:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola