---विज्ञापन---

‘तन्वी द ग्रेट’ की OTT रिलीज फिक्स, जानिए कब-कहां होगी स्ट्रीम

Tanvi the Great OTT Release Date: अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. सिनेमाघरों में ये फिल्म जुलाई, 2025 में रिलीज हुई थी.

Tanvi the Great OTT Release Date: अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ करीब 8 महीने बाद ओटीटी पर आने को तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. इस खबर ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है. सिनेमाघरों में ये फिल्म जुलाई, 2025 में रिलीज हुई थी. इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जानकारी खुद अनुपम खेर दी है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म आप कब और कहां देख सकते हैं.

हाल ही में अनुपम ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने इसकी रिलीज डेट भी बताई. ‘तन्वी द ग्रेट’ का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से करते आ रहे थे. अब जाकर उनका इंतजार पूरा हुआ.

---विज्ञापन---

कब-कहां स्ट्रीम होगी ‘तन्वी द ग्रेट’

अनुपम खेर बताया कि ‘तन्वी द ग्रेट’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे. ये फिल्म 3 मार्च, 2026 से OTT पर उपलब्ध हो जाएगी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा, “3 मार्च को हमारी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ आ रही है अमेजन प्राइम पर. एक बहुत खास फिल्म है, इसलिए नहीं कि मैंने डायरेक्ट किया है, इसलिए क्योंकि यह फिल्म हमारे और आपके जैसे परिवार की हिम्मत की कहानी है.” बता दें कि इस फिल्म से शुभांगी दत्त ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है.

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में बात करें, तो ‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी 21 साल की लड़की तन्वी रैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है. इसमें अनुपम के अलावा, अभिनेता जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी और करण टैकर लीड रोल में हैं.

First published on: Mar 02, 2026 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.