Mimi Actress Wedding Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और करीना कपूर ने अपने करियर के पीक पर शादी करके सबको चौंका दिया था। अपने करियर के पीक पर शादी करने वाली इनके अलावा भी कई हसीनाएं हैं और अब इस लिस्ट में शायद एक और एक्ट्रेस का नाम शुमार होने वाला है। खबरें है कि 34 साल की एक्ट्रेस अपने करियर की पीक पर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइए बताते हैं कि आखिर क्यों एक्ट्रेस की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से इतना तूल पकड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के बाद एक्ट्रेस Katie Thurston को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट में किया खुलासा
क्या शादी करने वाली हैं कृति सेनन
अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसी खबरें है कि कृति साल 2025 में दुल्हन बनने के लिए तैयारी कर रही हैं, पिछले कुछ समय से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग अफेयर की खबरें तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में चर्चा है कि कृति जल्द ही कबीर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
क्यों उड़ रहीं शादी की खबरें?
कृति सेनन और कबीर बहिया को कुछ वक्त से अक्सर ही एक-दूसरे के साथ वेकेशन मनाते और पार्टी करते स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी तक दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन कृति को हर मौके पर कबीर के साथ ही देखा जाता है, यहां तक की वो उनके परिवार के साथ दीवाली मनाते भी दिखे थे। कबीर को कृति ने अपनी फैमिली से मिलवा दिया है, जिसके बाद से उनकी शादी की खबरों को हवा मिल गई है।

कबीर संग दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस
जहां कबीर बहिया को एक्ट्रेस कृति सेनन अपने परिवार से मिलवा चुकी हैं और दोनों अक्सर ही वेकेशन पर जाते नजर आते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कृति अपने रूमर्ड बायफ्रेंड कबीर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। दिल्ली में कबीर की फैमिली रहती है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी से पहले कृति अपने होने वाले ससुराल आई हैं, खासतौर पर कबीर की फैमिली से मिलने के लिए पहुंची है। कबीर और कृति साथ में ही दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखे थे, जहां एक्ट्रेस ने मास्क से अपना फेस छुपाया हुआ है। कबीर के परिवार से मुलाकात के बाद शायद कपल जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दे। हालांकि कृति के फैंस उस दिन का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Sacred Games एक्ट्रेस को हुआ फ्रैक्चर, फोटो शेयर कर बोलीं- 4 दिन, 4 फ्लाइट और एक…