Bigg Boss 19 Grand Premiere: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आज शानदार आगाज हो चुका है। जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से प्रीमियर हो गया है। इसी के साथ सलमान खान ने एक बार फिर से होस्ट की कमान संभालते हुए बिग बॉस 19 के प्रीमियर को ग्रैंड बनाया। सलमान खान के डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई है। इसके बाद एक-एक करते हुए शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के चेहरों से पर्दा उठाया गया है। प्रीमियर में चार चांद लगाने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पुराने सीजन के सेलेब्स भी आए हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड से जुड़े छोटे-बड़े हर अपडेट्स को पाने के लिए जुड़े रहें E24 के Bigg Boss 19 के साथ…
20:38 (IST) 24 Aug 2025
Bigg Boss 19 Premiere LIVE: एक्स पर ट्रेंड हुआ गौरव खन्ना की सरकार
बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की एंट्री पक्की बताई जा रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की सरकार ट्रेंड होनी शुरू हो गई है। इसके अलावा फैसल शेख ने भी एक ट्वीट के जरिए गौरव खन्ना को बेस्ट विश भेजी है।
Related