Bigg Boss 19: जियोहॉटस्टार पर पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर का शुरू हो गए है। शो के होस्ट सलमान खान ने 3 कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस से रूबरू करवा दिया है। ‘बिग बॉस 19’ के घर की पहली सदस्य टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बन बनकर आई। वहीं, शो के दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर जीशान कादरी शो में आए। उनके साथ ही घर की तीसरी कंटेस्टेंट तान्या मित्तल बनकर आईं। जिन्होंने ग्रैंड प्रीमियर के स्टेज पर आते ही सलमान खान को अपने जवाब से फ्लैट कर दिया है। साथ ही सलमान से एक पर्सनल सवाल किया जिसके जवाब में सलमान ने एक बड़ा राज खोल दिया। चलिए जानते हैं कि आखिर वहां क्या हुआ?
तान्या के जवाब पर सलमान फ्लैट
दरअसल हुआ ये कि शो में जैसे ही तान्या मित्तल की एंट्री हुई, सलमान ने उन्हें जीशान कादरी से मिलवाया। साथ ही बताया कि जीशान ने फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ लिखी है और उसमें काम किया है। इस पर सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ये फिल्म देखी है, जिसके जवाब में तान्या ने ‘नहीं’ कहा। फिर सलमान ने पूछा कि आप किस तरह की फिल्में देखना पसंद करती हैं? जिसके जवाब में तान्या ने कहा कि उन्हें ‘प्रेम रत्न धन पायो’ जैसी फिल्में पसंद हैं। इस पर सलमान फ्लैट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ग्रैंड प्रीमियर पर भिड़े शहबाज और मृदुल, जानें किसे मिली घर में एंट्री
कभी कुछ अधूरा नहीं रहा…
वहीं, इस दौरान तान्या ने सलमान से एक पर्सनल सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्हें उनका सच्चा मिल गया है। इस पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कभी किसी से सच्चा प्यार नहीं हुआ है। इसके बाद ही सलमान ने मजाकिया अंदाज में हंसते हुए कहा कि कभी भी उनका कोई काम अधूरा भी नहीं रहा। इसके बाद सलमान, तान्या और जीशान कादीर के बीच एक गेम खिलवाते हैं।