Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के फैंस को झटका! Bigg Boss 18 में बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान भी हुआ रिवील

Bigg Boss 18: बॉलीवुड सुपरस्टार और बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान 27 दिसंबर को अपनी जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि शो में घरवालें होस्ट के बर्थडे का स्पेशल सेलिब्रेशन मनाएंगे। वहीं बुरी खबर है कि शायद बिग बॉस का 18वां सीजन उनके होस्टिंग करियर का आखिरी सीजन होगा।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बॉलीवुड सुपरस्टार और बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान 27 दिसंबर को अपनी जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस दौरान सलमान के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी आ रही है कि शायद उनके होस्टिंग करियर का ये लास्ट सीजन है। इसलिए उनके बर्थडे के साथ अब तक की जर्नी को सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अच्छी खबर ये है कि घरवालें सलमान के बर्थडे पर खास परफॉर्मेंस देंगे।

सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर

बिग बॉस की अपडेट देने वाले फैन पेज GlamWorldTalks के मुताबिक बिग बॉस 18 सलमान खान के होस्टिंग करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लिखा है, “बिग बॉस 18 का आने वाला वीकेंड का वार बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 18, सलमान खान का बिग बॉस के होस्ट के तौर पर आखिरी सीजन है। ऐसे में उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए स्पेशल सेलिब्रेशन की प्लानिंग की गई है। शो में सलमान की जर्नी के एक स्पेशल वीडियो भी दिखाया जाएगा। फैंस के लिए यह वीकेंड का वार कई खास पलों से भरा होगा, जहां सलमान खान के जन्मदिन के साथ-साथ शो में उनकी जर्नी को भी सेलिब्रेट किया जाएगा।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सुरक्षा के चलते नहीं शामिल होगी फैमिली

बिग बॉस की जुड़ी अपडेट देने वाले पेज BiggBoss_Tak ने वीकेंड के वार के दौरान का पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि #WeekendKaVaar Updates- Salman Khan Special, जिसमें बताया गया है कि सुरक्षा कारणों के लिहाज से सलमान की फैमिली को बुलाने का प्लान कैंसिल कर दिया गया है। इसके आगे पोस्ट में लिखा है कि मीका सिंह आए और सलमान के पॉपुलर गाने पर परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढे़ं: Salman की ‘सिकंदर’ के टीजर की रिलीज पोस्टपोन, Manmohan Singh के निधन के चलते फैसला

---विज्ञापन---

घर में क्या होगा खास?

वीकेंड के वार के पोस्ट में ही जानकारी दी गई है कि कृष्णा अभिषेक, जग्गू दादा का एक्ट करेंगे। राहुल वैद्य और रूबीना दिलैक, सलमान भाई के बारे में बात करेंगे और फिर टास्क के लिए घर में एंट्री करनी है। कंटेस्टेंट भी सलमान को स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि शिल्पा ने ‘दिल दीवाना’ पर डांस किया। करण और चुम ने ‘तेरे नाम’ के गाने ‘तुमसे मिलना बातें करना’ पर रोमांटिक डांस किया। इसके साथ ही अविनाश और करण ने सलमान खान के फेमस गानों पर उनके हुक स्टेप्स किए। इसके साथ ही गर्ल्स गैंग ने ‘यार ना मिले’ पर डांस किया। सलमान के बर्थडे के जश्न मनाने के इस पोस्ट से फैंस वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: Salman Khan बॉलीवुड में कब-कब बने ‘प्रेम’? असली जिंदगी में रियल प्रेम को तरसे

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 01:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola