Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 में Karanveer Mehra को मिले 2 नए दोस्त, देख चुम-शिल्पा के उड़े होश

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा ने अपने गेम खेलने के अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। अब तो घर में उनके दोस्त भी बढ़ गए हैं, लेकिन उन दो नए दोस्तों के नाम सुनते ही चुम और शिल्पा के चेहरे के रंग जरूर उड़ गए थे।

---विज्ञापन---

karan veer mehra
karan veer mehra chum darang shilpa shirodkar file photo

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले घर में लोगों के समीकरण बदलने लगे हैं, जो कभी जानी दुश्मन हुआ करते थे,वो अब दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। तो वहीं, मां-बेटे के रिश्ते में भी अब दरार आ गई है। बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा सबकी आंखों का कांटा बने हुए हैं, इसके बावजूद उनके शो में दोस्तों की कमी नहीं है। अब इस लिस्ट में 2 नए कंटेस्टेंट्स का नाम भी शुमार हो गया है, जो करण के दोस्त बन गए हैं। करणवीर मेहरा के इन 2 नए दोस्तों को देखकर शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग के साथ श्रुतिका के भी चेहरे का रंग उड़ गया है।

यह भी पढ़ें: Sikandar से पहले इन फिल्मों में दिखे मास्क विलेन, 1 तो हुई महाफ्लॉप

---विज्ञापन---

करणवीर मेहरा के बने 2 नए दोस्त (Bigg Boss 18)

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा के सबसे खास दोस्त चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर हैं। उनके अलावा करण श्रुतिका अर्जुन को भी अपने गैंग का ही सदस्य मानते हैं। दिग्विजय राठी भी उनके खास दोस्त थे। मगर अब इन सबके अलावा शो में करण के 2 नए दोस्त बन गए हैं, जो इसी वीकेंड के वार में सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

कौन बने करण के नए दोस्त? (Bigg Boss 18)

बिग बॉस 18 में रविवार को वीकेंड के वार में एक गेम खेला गया था, जिसमें घरवालों को उस सदस्य को फ्रेंड की कैप देनी थी। जिसे वो अपना दोस्त मानते हैं और इस टास्क में काफी सारी मस्ती भी देखने को मिली। मगर उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब करणवीर को चाहत पांडे ने दोस्त की टोपी पहनाई। चाहत के बाद करणवीर मेहरा ने भी खुद चुम-शिल्पा को छोड़ अविनाश मिश्रा को अपने हाथ से फ्रेंड्स वाली कैप दी।

https://www.instagram.com/p/DDH7OJMIsOv/?hl=en

---विज्ञापन---

चुम-शिल्पा के चेहरे का उड़ा रंग

करणवीर मेहरा के इन दोनों दोस्तों को देखकर सबसे ज्यादा हैरानी चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर समेत श्रुतिका अर्जुन को ही हुई थी। जैसे ही करणवीर मेहरा ने फ्रेंड्स वाली कैप देने के लिए अविनाश मिश्रा का नाम बोला, तो चुम और शिल्पा के साथ सभी घरवालों के रिएक्शन देखने लायक थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Eisha Singh vs Chum Darang की गेम में क्या-क्या अंतर? आपकी पसंद कौन?

---विज्ञापन---
First published on: Dec 30, 2024 06:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola