Best Web Series On Amazon Prime Video: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं और कॉमेडी का तड़का भी आपको पसंद आता है तो आपके लिएअमेजन प्राइम वीडियो पर कई सीरज मौजूद हैं. यहां आपको हर तरह का मसाला और ड्रामा देखने को मिलेगा. हम आपको आज Amazon Prime Video पर मौजूद 5 ऐसी वेब सीरीज और ड्रामा के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको फैमिली ड्रामा, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी भी मिलेगी. इन सीरीज को देखकर आपका बीच में अपनी जगह से उठने का मन नहीं करेगा. हर सीन आपको बांधकर रखेगा. इसलिए ये सीरीज हर किसी की वॉचलिस्ट में टॉप पर रहती हैं.
द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man 3)
मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद बहुत जबरदस्त वेब सीरीज है. स्पाई थ्रिलर सीरीज में आपको जबरदस्त कहानी मिलेगी. इसमें मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत तिवारी मिडिल क्लास पिता होने के साथ-साथ एक जांबाज इंटेलिजेंस ऑफिसर भी है, लोगों को बहुत पसंद आता है. सीजन 3 में कहानी का अलग ही मोड देखने को मिलता है.
पंचायत सीजन 4 (Panchayat 4)
अगर आपको सादगी और हल्का-फुल्का ड्रामा पसंद है तो Amazon Prime Video पर मौजूद ‘पंचायत’ आपके लिए एकदम बेस्ट है. इसमें फुलेरा गांव के सचिव जी (जितेंद्र कुमार), प्रधान जी और प्रहलाद चा की एक्टिंग खूब पसंद आएगी. इस सीजन में गाँव में प्रधानी के चुनाव की गहमागहमी और सचिव जी के करियर के बीच का संघर्ष देखने को मिलेगा.
फर्जी (Farzi)
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की ‘फर्जी’ सीरीज भी काफी जबरदस्त है. Amazon Prime Video की इस सीरीज में नकली नोटों के काले कारोबार की जबरदस्त कहानी है. इसमें आपको शाहिद कपूर का किरदार संघर्ष से भरा हुआ दिखाई देगा.
मच विद काजोल और ट्विंकल (Too Much with Kajol & Twinkle)
अगर आप नोकझोंक और रिश्तों के बारे में जानने के शौकीन हैं तो आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद मच विद काजोल और ट्विंकल जरूर देखनी चाहिए. इसमें बॉलीवुड की दो सबसे बिंदास अभिनेत्रियां काजोल और ट्विंकल एक साथ बैठकर दिल खोलकर बातें करती हैं.
मैक्सटन हॉल: द वर्ल्ड बिटवीन अस (Maxton Hall: The World Between Us)
Amazon Prime Video पर मैक्सटन हॉल: द वर्ल्ड बिटवीन अस भी मौजूद है. बता दें कि यह एक जर्मन सीरीज है जिसे प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देखा जा सकता है. इसकी कहानी आपको खूब अट्रैक्ट करेगी.