---विज्ञापन---

रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का रोल, अमीश त्रिपाठी ने खबरों को किया खारिज

Ranveer Singh: हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह एक फिल्म में भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्होंने 'द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा' के राइट्स खरीद लिए हैं. हालांकि, अब लेखक अमीश त्रिपाठी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है.

Ranveer Singh: हाल ही खबर आई थी ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां वो भगवान शिव का रोल निभाते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स थीं कि रणवीर अमीश त्रिपाठी की किताब ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ पर बेस्ड फिल्म में भगवान शिव का रोल प्ले करेंगे. हालांकि, अब खुद अमीश ने इन खबरों को गलत बताते हुए ये साफ किया कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं.

अमीश त्रिपाठी ने खबरों को किया खारिज

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर मा कसम फिल्म के तले ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीद लिए हैं. ऐसा भी कहा गया कि रणवीर ने इस ग्रैंड स्केल ट्रायोलॉजी को बनाने के लिए बिरला स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप भी की है. हालांकि, अब ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के लेखक अमीश में इन सभी खबरों को अफवाह बताया है.

---विज्ञापन---

कुछ भी साइन नहीं हुआ

Variety इंडिया से बात करते हुए ‘द इम्मोर्टल ऑफ मेलुहा’ के लेखक अमीश त्रिपाठी ने कहा, ‘शिवा ट्रायोलॉजी के राइट्स अभी मेरे पास ही हैं. अभी तक किसी के साथ भी कुछ भी साइन नहीं हुआ है. हां, मैं रणवीर सिंह की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उनका बड़ा फैन हूं. लेकिन ये खबर सही नहीं है.’

---विज्ञापन---

सालों से सुर्खियों में अमीश त्रिपाठी की ‘शिवा ट्रायलॉजी’

बता दें लेखक अमीश त्रिपाठी की ‘शिवा ट्रायलॉजी’ काफी सालों से सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ सालों में कई फिल्ममेकर्स ने इसके राइट्स खरीदे हैं. लेकिन इनमें से कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया. बताया जाता है कि साल 2014 में करण जौहर ने इस ट्रायलॉजी के राइट्स खरीदे थे, लेकिन फिर बाद में ये प्रोजेक्ट भी बंद कर दिया गया. ऐसी भी खबरें आई कि संजय लीला भंसाली ने भी इसके राइट्स खरीदे लेकिन वो भी इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा पाए. खबर ये भी आई कि 2022 में शेखर कपूर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन बाद में कुछ सामने नहीं आया.

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 05:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.