Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jaya Bachchan का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, अशोक पंडित ने एक्ट्रेस को सुनाया, क्या है मामला?

Ashoke Pandit, Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जया ने हाल ही में पैपराजी को लेकर अपना रिएक्शन दिया और पैप्स की खूब आलोचना की, जिस पर अब अशोक पंडित का गुस्सा फूटा है.

---विज्ञापन---

jaya bachchan

Ashoke Pandit, Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. जया की पैपराजी के साथ नहीं बनती है और इस बात को हर कोई जानता है. हाल ही में जया ने पैपराजी पर बुरी तरह से अपना गुस्सा निकाला और कहा कि ये लोग कौन हैं? और कहां से आते हैं. इस बीच अब अशोक पंडित का जया के बिहेवियर पर गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि अशोक पंडित का इस पर क्या कहना है?

दरअसल, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसको लेकर दिग्‍गज एक्‍ट्रेस जया बच्चन की आलोचना की. इतना ही नहीं बल्कि उन्‍होंने जया को ‘घमंडी’ तक कह दिया. इस बारे में बात करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि पैपराजी को लेकर जया का बिहेवियर उनके घमंड को दिखाता है, जो बिल्कुल सही नहीं है.

जया बच्चन पर फूटा अशोक पंडित

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने आगे कहा कि जया बच्चन का पैपराजी को लेकर इस तरह का कमेंट उनके अमीरों वाले घमंड को दिखाता है. पैप्स की कवरेज पर सवाल करना और पूरे पेशे को नीचा दिखाना गलत है. जया के क्लासिस्ट कमेंट करना उनके जैसे सम्मानित सांसद और इंडस्ट्री की सीनियर एक्ट्रेस को बिल्कुल शोभा नहीं देता है.

---विज्ञापन---

इसके आगे अशोक पंडित ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि पैपराजी मेहनत करते हैं और अपना काम करते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि सेलेब्स की पीआर टीम खुद पैप्स को फोटोज लेने के लिए बुलाती है. अशोक ने कहा कि अगर जया जी को पैप्स कल्चर से इतनी ही परेशानी है, तो बेहतर होगा कि वो पहले आत्मचिंतन करें और इस तरह की नाराजगी ना दिखाएं.

गौरतलब है कि जया बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट में पैपराजी की जमकर आलोचना की और कहा कि मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन पैप्स से मेरा रिश्ता बिल्कुल भी नहीं है. इसके अलावा उन्होंने पैप्स को खूब खरी-खोटी सुनाई.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 01, 2025 06:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola