Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देगी अनुपम खेर की फिल्म ‘रामभूमि’? एक्टर ने शुरू की शूटिंग

Anupam Kher New Film: बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने अपनी अगली और नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का नाम 'श्री रामभूमि' रखा गया है

---विज्ञापन---

Anupam Kher film

Anupam Kher New Film: एक तरफ जहां रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खूब चर्चाएं हो रही. वहीं, दूसरी तरफ एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) एक ऐसी फिल्म को लेकर आ रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर श्री रामभूमि का इतिहास बताएगी. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर जानकारी दी. फिल्म में बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएंगे. एक्टर ने भी इसे लेकर अपडेट शेयर किया है.

अनुपम खेर की नई फिल्म

अनुपम खेर की इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘श्री राम भूमि’ (Shri Ram Bhoomi) है. आज 28 मई को फिल्म का मुहूर्त था और अब फिल्म की स्टार कास्ट ने शूटिंग भी शुरू कर दी है. मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए मुहूर्त और शूटिंग की झलकियां शेयर की और लिखा, “एक ऐसा टाइटल जो इमोशन को दिखाता है. साजिश में डूबी एक कहानी. श्री रामभूमि की यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू होती है.”

---विज्ञापन---

अनुपम खेर की 552वीं फिल्म

इसी क्रम में एक दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, “राम भूमि: मेरी 552वीं फिल्म. मेरी 552वीं फिल्म रामभूमि की घोषणा करते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. हर दशक, हर सदी… एक ऐसी कहानी आती है जिसे बताया जाना जरूरी होता है. एक कहानी सत्य की, एक कहानी आस्था की और एक कहानी घर वापसी की. इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है. आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत रहेगी. जय श्री राम.”

ये कलाकार भी आएंगे नजर

इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमृता खानविलकर और रित्विक भौमिक भी लीड किरदार में होंगे. फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं. अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है.

रणबीर कपूर की रामायण

बात करें रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की तो, ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में माता सीता का किरदार साईं पल्लवी, रावण का किरदार केजीएफ फेम यश और हनुमान जी का किरदार सनी देओ निभा रहे हैं. फिल्म का ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने दिया है. बीते हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के अवसर पर मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर जारी किया था.

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 08:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola