Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो तुच्छ किस्म का आदमी…’ अन्नू कपूर ने की नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात

Annu Kapoor on Nawazuddin Siddiqui: अन्नू कपूर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुए इंटरव्यू के एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें नवाज की एक बात बिल्कुल सस्ते कमेंट की तरह लगी थी.

---विज्ञापन---

Annu Kapoor on Nawazuddin Siddiqui:
अन्नू कपूर ने की नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को लेकर बात (photo source- youtube and instagram)

Annu Kapoor on Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है. एक्टर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन, इस बार हेडलाइन में रहने की वजह कुछ और है. अब अगर आप उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में सोच रहे हैं तो वो भी नहीं है. दरअसल, हाल ही में अन्नू कपूर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की. इतना ही नहीं उन्होंने नवाज़ुद्दीन को ‘तुच्छ’ बताया. आइए जानते हैं उन्होंने इसके अलावा और क्या कहा?

नवाजुद्दीन से कब हुई थी मुलाकात?

अन्नू कपूर हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने अपनी लाइफ और करियर को लेकर बात की. बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ सालों पहले उन्हें गोवा के क्लब से इवेंट के लिए इनविटेशन आया था. उस इवेंट में उनसे नवाजुद्दीन का इंटरव्यू लेने के लिए कहा गया था. अन्नू ने बताया कि जब उन्हें इस इंटरव्यू का ऑफर मिला तब वो बहुत एक्साइटेड थे क्योंकि वो नवाजुद्दीन की एक्टिंग को पसंद करते थे और उनकी एजुकेशनल बैकग्राउंड से भी वो काफी इम्प्रेस थे, हालांकि, बाद में उनकी राय बदल गई.  

---विज्ञापन---

अन्नू ने नवाजुद्दीन को बुलाया ‘तुच्छ’

अन्नू कपूर ने नवाजुद्दीन के साथ हुए इंटरव्यू के बारे में बताया कि वो बहुत निराश हो गए थे. क्योंकि शुरू में नवाज ज्यादा जवाब नहीं दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें को लगा कि इंटरव्यू को एंगेजिंग बनाने के लिए उन्हें एक्टर की लव लाइफ में बारे में सवाल करना चाहिए. जब उन्होंने उनसे उनकी लव लाइफ में बारे में पूछा तो नवाज ने कहा कि हां उनकी लाइफ में बहुत आईं और चली गईं. अन्नू को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और उन्हें लगा कि नवाजुद्दीन एक तुच्छ किस्म के आदमी हैं. क्योंकि उनका मानना है कि ऐसी बातें करना बहुत ही सस्ता किस्म का कमेंट होता है.

First published on: Oct 13, 2025 01:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola