Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन ने इस वजह से की थी जया से शादी, रखा था करवा चौथ का व्रत

Amitabh Bachchan On Jaya: अमिताभ बच्चन आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी अपनी लव स्टोरी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि उन्होंने जया बच्चन से शादी क्यों की?

---विज्ञापन---

Amitabh Bachchan On Jaya
अमिताभ बच्चन ने बताई जया से शादी करने की वजह (photo source- social media)

Amitabh Bachchan On Jaya: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम उन दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है जिनकी एक्टिंग की बराबरी न उस दौर में कोई कर पाया था और ना आज करना मुमकिन है. 83 साल के होने के बावजूद उन्होंने काम करना बंद नहीं किया है. इस उम्र में उन्हें अपने काम से वही लगाव है जो करियर के शुरुआती दिनों में था. हिंदी सिनेमा को एक बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाले अमिताभ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. आज हम आपको उनके और जया बच्चन की शादी से जुड़े एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.

किस वजह से अमिताभ ने की जया से शादी?

अमिताभ बच्चन ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14 ‘ के एक एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने किस वजह से जया से शादी की थी. दरअसल, उनके सामने प्रियंका महर्षि बतौर कंटेस्टेंट बैठी थीं और अमिताभ उनके लंबे और मुलायम बालों की तारीफ कर रहे थे. बातों- बातों में उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के बालों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा उन्हें जया के लंबे बाल बेहद पसंद हैं. आगे अमिताभ ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से शादी इस एक वजह से की, क्योंकि उनके बाल काफी लंबे थे.

---विज्ञापन---

बिग बी ने रखा था करवा चौथ का व्रत

अमिताभ और जया की शादी को 52 साल हो चुके हैं और आज भी लोग उनकी लव स्टोरी से जुड़ी छोटी से छोटी बात को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि अमिताभ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से के बारे में बात की हो. इससे पहले भी ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के एक एपिसोड में जब एक कंटेस्टेंट ने उन्हें बताया कि उनके पति उनके लिए हर बार करवा चौथ का व्रत रखते हैं तो उनकी बात सुनकर अमिताभ ने भी इस बात का खुलासा किया कि वो भी जया बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत किया करते थे. वो बताते हैं कि शुरू – शुरू में उन्होंने व्रत रखा लेकिन कुछ समय के बाद छोड़ दिया

First published on: Oct 11, 2025 12:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola