Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Arjun को देख स्नेहा नहीं रोक पाईं आंसू, पति को गले लगा फूट-फूटकर रोईं

Allu Arjun Updates: अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होने के बाद एक्टर को देख उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी इमोशनल हो गईं। एक्टर को गले लगा रो पड़ी। बेटे ने भी मां-पिता को गले लगाया।

---विज्ञापन---

Allu Arjun: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन जेल में एक रात बिता घर वापस लौट आए हैं। बीते शुक्रवार एक्टर को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया था। अब रिहा होने के बाद एक्टर को देख उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। बच्चे भी उनके साथ दिखे। सोशल मीडिया पर इस इमोशनल पल की क्लिप काफी वायरल हो रही है। वीडियो को देख फैंस का भी दिल भर आया।

एक्टर को देख टूटीं स्नेहा

अल्लू अर्जुन आज यानी शनिवार की सुबह जेल से रिहा हो अपने घर पहुंच गए हैं। एक्टर की रिहाई के बाद एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी एक्टर को देख टूट गईं। उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। उन्होंने पति को गाल पर किस कर गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगीं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Allu Arjun की जमानत का शाहरुख खान से क्या कनेक्शन? वकील ने हाई कोर्ट में किया था जिक्र

बेटे ने लगाया गले

वही अल्लू अर्जुन पत्नी का हौसला बढ़ाते नजर आए। वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी नजर आ रहे हें। बेटे ने मां और पिता को गले लगाकर प्यार लुटाया। अल्लू अर्जुन की फैमिली का ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

---विज्ञापन---

पीड़ित परिवार के लिए क्या बोले एक्टर?

एक्टर ने जेल से आने के बाद मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं कानून की इज्जत करता हूं। वहीं मैं उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही एक्टर ने फैंस को भी धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं ठीक हूं चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही एक्टर ने भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार के प्रति भी संवेदनाएं जताई। एक्टर ने कहा कि इस घटना का मुझे काफी दुख है।

यह भी पढ़ें: जेल से रिहा होते ही Allu Arjun की पहली झलक, फैंस से क्या बोले एक्टर?

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2024 11:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola