Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Arjun जेल से रिहा, जमानत के बावजूद सलाखों के पीछे बीती रात

Allu Arjun Arrest Updates: अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। एक रात जेल में बिताने के बाद एक्टर कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर को रवाना हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Allu Arjun Updates: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। पुष्पा 2 स्टार जेल में एक रात काटने के बाद जेल से रिहा हो चुके हैं। हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर को रवाना हुए हैं। इस खबर से फैंस और उनके परिवारवाले की टेंशन खत्म हो गई है। वहीं रिहाई के बाद एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बीती रात एक्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने जमानत दी थी।

पिता और ससुर साथ में आए नजर

जेल से रिहा करने से पहले एक्टर से मिलने उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे थे। वहीं साथ में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद भी पहुंचे। वहीं ससुर और पिता के साथ अल्लू अर्जुन ने जेल परिसर के पिछले गेट से बाहर आए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच घर को रवाना हुए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जमानत के बाद भी Allu Arjun की जेल में क्यों बीती रात? जानें कब होंगे रिहा

---विज्ञापन---

बीते शुक्रवार हुए थे अरेस्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर को बीते शुक्रवार अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन कुछ कानूनी प्रक्रिया में देरी की वजह से उन्हें पूरी रात जेल में बितानी पड़ी। इस पर उनके वकील अशोक रेड्डी ने नाराजगी भी जताई थी। एक्टर को बीते शुक्रवार हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था।

---विज्ञापन---

तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी बेल

गिरफ्तारी के बाद एक्टर को चिकड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया था। इसके बाद उन्हें नामपल्ली मेजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद तेलंगाना हाईकोर्ट में एक्टर की याचिका पर सुनवाई हुई और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई।

यह भी पढ़ें: महज कुछ घंटों में Allu Arjun को मिली बेल, HC ने सुनाया फरमान

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2024 07:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola