Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ के बाद एक और शॉकिंग एविक्शन, इस टॉप कंटेस्टेंट का कटा पत्ता!

Celebrity MasterChef से दीपिका कक्कड़ के बाद अब एक और टॉप कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं हम किस सदस्य की बात कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां कुकिंग करते नजर आ रही हैं शो की टॉप कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ शो से बाहर हो गई हैं। वहीं अब एक और मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट गया है। अब आप भी सोच रहे होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर किस कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट गया है।

यह भी पढ़ें: Prajakta Koli के वेडिंग लुक पर फैंस हुए फिदा, वकील की दुल्हन बनीं ‘कंटेंट क्वीन’

---विज्ञापन---

दीपिका और आयशा हो चुकीं बाहर

शो से हाल ही में दीपिका कक्कड़ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा जुल्का शो से बाहर हो गए हैं। जहां दीपिका को अपनी चोट के चलते शो से किनारा करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर आयशा अपनी कुकिंग से जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहीं और शो से एविक्ट हो गईं।

ये कंटेस्टेंट होगा एविक्ट

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार टीवी एक्ट्रेस उषा नादकर्णी शो से बाहर हो गई हैं। उषा के शो से बाहर होने की खबर काफी वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उषा ताई आप बहुत प्यारी हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लव यू उषा ताई।’

---विज्ञापन---

6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला

उषा से पहले चंदन प्रभाकर, अभिजीत सावंत, दीपिका कक्कड़ और आयशा जुल्का शो से बाहर हो गए हैं। उषा के जाने के बाद अब शो में 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इनमें राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, निक्की तंबोली और फैसल शेख शामिल हैं। वहीं इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक ही तीनों जजों को इंप्रेस करके शो के विनर का खिताब जीतेगा।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: ‘नमो-नमो’ से ‘महाकाल चलो’ तक, इन 5 गानों के बिना अधूरी है शिव भक्ति

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2025 11:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola