Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahashivratri 2025: ‘नमो-नमो’ से ‘महाकाल चलो’ तक, इन 5 गानों के बिना अधूरी है शिव भक्ति

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड के पांच शिव शंकर पर बने गाने सुन सकते हैं। इन गानों को सुनकर आपकी भक्ति दोगुनी हो जाएगी।

---विज्ञापन---

Mahashivratri 2025: आज पूरा देश महाशिवरात्रि का त्यौहार मना रहा। लोग इस दिन शिव भक्ति में लीन व्रत पूजन करते हैं। वहीं इस अवसर पर महाकाल के गानों से भक्ति का मजा दोगुना हो जाता है। बॉलीवुड के कई गानें ऐसे हैं जो इस दिन सुनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आइए आपको भी उन पांच गानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप शिवरात्रि पर सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Unnati Tomar? जिसने Bigg Boss कंटेस्टेंट Digvijay Rathi पर लगाए गंभीर अरोप

---विज्ञापन---

नमो नमो

सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ मूवी का ये गाना आपकी आस्था को और बढ़ा देगा। इस दिन के लिए ये गाना परफेक्ट है। वहीं इसे अमित त्रिवेदी ने गाया है। ये गाना इतना खूबसूरत है कि इसे सुनते ही आपका दिन बन जाएगा।

---विज्ञापन---

बम लहरी

कैलाश खेर का ये गाना भक्ति को दोगुना कर देता है। ये गाना फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ का है। वहीं अक्सर इस गाने को शिवरात्रि के मौके पर ही सुना जाता है। इसे आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

कौन है वो

बाहुबली मूवी का ये गाना महाशिवरात्रि की प्लेलिस्ट के लिए बेस्ट है। कैलाश खेर की आवाज में गाया गया ये गाना बहुत खूबसूरत है। इसे सुनकर आप शिव भक्ति में डूब जाएंगे। इस गाने में साउथ सुपरस्टार प्रभास को फीचर किया गया है।

---विज्ञापन---

बोलो हर हर

अजय देवगन की शिवाय मूवी का ये गाना काफी बेहतरीन है। इसे रैपर बादशाह ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं इसमें अजय देवगन को फीचर किया गया है। शिवरात्रि के दिन इस गाने को सुनकर आपकी आस्था दोगुनी हो जाएगी।

---विज्ञापन---

महाकाल चलो

हाल ही में रिलीज हुआ अक्षय कुमार का महाकाल चलो गाना भी इस दिन सुनने के लिए काफी अच्छा है। अक्षय कुमार ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से गाया है। वहीं आप भी आज के दिन इस गाने को सुनकर शिव भक्ति का आनंद लें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Chhaava के सामने Mere Husband Ki Biwi की निकली हवा, जानें अब तक की कमाई

First published on: Feb 26, 2025 08:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola