Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘KGF’ और ‘कांतारा’ के मेकर्स श्रील प्रभुपाद पर बनाएंगे फिल्म, जानें ‘शरणागति’ कब होगी रिलीज?

Saranagati: 'केजीएफ' और 'कांतारा' के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद के जीवन पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'शरणागति' का ऐलान कर दिया है. ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के सहयोग से बन रही यह फिल्म अगस्त 2027 में दुनिया भर में रिलीज होगी.

Saranagati release date
Saranagati release date

Saranagati: ‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ (Hombale Films) ने अब एक और बड़े और अनोखे प्रोजेक्ट का ऐलान कर तहलका मचा दिया है. होम्बले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स मिलकर इस्कॉन (ISKCON) के संस्थापक आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के जीवन पर एक भव्य एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति’ (Sharanagati) लेकर आ रहे हैं. एआई मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी पर आधारित यह फिल्म अगस्त 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति’ का हुआ भव्य ऐलान

होम्बले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स ने इस्कॉन (ISKCON) के संस्थापक आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के जीवन पर बनने वाली फिल्म का नाम ‘शरणागति’ (Sharanagati) रखा है. यूट्यूब पर जारी किए गए लगभग डेढ़ मिनट के टीजर में आचार्य जी की दिव्य झलक और फिल्म के विजुअल्स की एक खास झलक देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

कब और किस मौके पर रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. यह एनिमेटेड फिल्म अगस्त 2027 में श्रील प्रभुपाद जी की व्यास पूजा के अत्यंत शुभ और पवित्र अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी.

AI मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन गौरा शक्ति दास कर रहे हैं. फिल्म के विजुअल डायरेक्टर श्रीधर शिकारिपुरा हैं, जबकि प्रोड्यूसर्स के तौर पर राजेश सिंह और लोहित राव जुड़े हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे अत्याधुनिक AI मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बेहद भव्य रूप में तैयार किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

कौन थे आचार्य श्रील प्रभुपाद?

आचार्य श्रील प्रभुपाद का जन्म 1 सितंबर 1896 को कोलकाता में हुआ था और उनका वास्तविक नाम अभय चरण डे था. वे अपने गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के शिष्य थे. साल 1966 में उन्होंने अमेरिका में इस्कॉन (ISKCON) की स्थापना की और पूरी दुनिया में श्रीमद्भगवद्गीता तथा सनातन धर्म का परचम लहराया. साल 1977 में उन्होंने इस भौतिक संसार को अलविदा कहा था.

होम्बले फिल्म्स का वर्ल्डवाइड प्रेजेंटेशन

ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और वर्ल्डवाइड प्रेजेंटेशन का पूरा जिम्मा होम्बले फिल्म्स ने उठाया है. ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ के बाद होम्बले फिल्म्स का यह नया आध्यात्मिक प्रयोग दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2026 08:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो