Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

AR Rahman के बेटे ने बताया अब कैसी है सिंगर की हालत, क्यों अस्पताल में कराया था भर्ती?

A.R Rahman Health Update: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सामने आई थी। अब सिंगर के बेटे ने बताया कि उनके पिता की अब तबीयत कैसी है और अचानक से उनको क्या हुआ था, जिसके बाद हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

A R Rahman
A R Rahman

A.R Rahman Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर एआर रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी, उनको आज सुबह सवेरे चेन्नई में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। खबर सामने आई थी कि एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया। इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे, ऐसे में अब उनके बेटे अमीन रहमान ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है और यह भी रिवील कर दिया है आखिर उनके पिता को क्यों अचानक हॉस्पिटल ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें:2 साल बाद प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता का ब्रेकअप? ‘उड़ारियां’ के सेट पर शुरू हु

---विज्ञापन---

अब कैसी है सिंगर की तबीयत

सिंगर एआर रहमान के बेटे अमीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने पापा की तबीयत के बारे में बताया है। अमीन ने इंस्टा स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे सभी प्यारे फैंस, परिवार और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता को डिहाईड्रेशन की वजह से थोड़ी कमजोरी महसूस हो गई थी, इसलिए हम उनके कुछ रेगुलर टेस्ट के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनकी तबीयत ठीक है।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अस्पताल से एआर रहमान को मिला डिस्चार्ज

इसके साथ ही दुनियाभर में अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर सिंगर एआर रहमान की टीम ने भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि अब सिंगर को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एआर रहमान को सफर करने की वजह से डिहाईड्रेशन हुआ था, जिसकी वजह से उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, फिलहाल वो ठीक हैं। डॉक्टरों ने उनको रूटीन चेकअप के बाद छुट्टी दे दी है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

तमिलनाडु CM का दिया हेल्थ अपडेट

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की हेल्थ को लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टेलिन ने एक ट्वीट शेयर किया है। सीएम की तरफ से जारी ट्वीट में लिखा है, ‘जैसे ही मैंने खबर सुनी कि एआर रहमान को खराब तबीयत के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से बात की और उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी ली! उन्होंने कहा कि वो ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे!खुश।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Holi पार्टी में 29 साल की TV एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी, को-एक्टर पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---
First published on: Mar 16, 2025 01:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.