Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2025 में 7 स्टार्स के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी, 4 एक्ट्रेस दूसरी बार बनेंगी मां

साल 2025 में कई फिल्म स्टार्स के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है, इस लिस्ट में कियारा आडवाणी से लेकर गौहर खान का नाम शुमार है। आइए बताते हैं कि इस साल कौन-कौन से सेलेब्स नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

pregnancy 2025
pregnancy 2025

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से कई सेलेब्स के घर ​2025 में नया मेहमान आने वाला है, जिसमें कई पॉपुलर एक्ट्रेस के नाम भी शामिल है। फिल्म इंडस्ट्री में 2025 में अथिया शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है और इसके बाद अब इस साल में कई स्टार्स के घर बेबी आने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसी साल प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है और आज ही गौहर खान ने भी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज दी है। आइए जानते हैं कि इस साल किन स्टार्स के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 में सजी सितारों की टोली, 7 स्टार्स लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, 2 हीरोइन और 4 हीरो कौन?

---विज्ञापन---

2025 में इन स्टार्स के घर आएगा नन्हा मेहमान

गौहर खान

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के साथ दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस को दी है। 2020 में कपल की शादी हुई थी और 2023 में गौहर ने बेटे को जन्म दिया था। अब 2025 में गौहर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस भी काफी खुश हैं।

मिलिंद गाबा

पंजाबी सिंगर मिलिंद और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। मिलिंद गाबा ने सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो शेयर करके यह गुड न्यूज दी थी।

---विज्ञापन---

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। कपल ने फरवरी 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, दोनों अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

पूजा बनर्जी

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी इस साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पूजा और उनके पति संदीप सेजवाल ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी फोटोशूट के जरिए यह खुशखबरी फैंस को दी थी। पूजा और उनके पति संदीप पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं और अब दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।

इलियाना डिक्रूज

कियारा आडवाणी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी प्रेग्नेंट हैं और वो इस साल अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने वाली हैं। इलियाना ने साल 2023 में बेटे को जन्म दिया है और अब वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

---विज्ञापन---

परमब्रत चटर्जी

कहानी फिल्म के एक्टर परमब्रत चटर्जी भी 2025 में पापा बनने वाले हैं, उनकी पत्नी पिया प्रेग्नेंट हैं। कपल ने 27 नवंबर 2023 को इंटीमेट वेडिंग की थी। अब पहली बार कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाला है।

इशिता दत्ता

टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जो 2025 में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ पहले से एक बेटे के माता-पिता है और अब कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने के लिए एक्साइटेंड हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी शो का चला जादू, 18 मिलियन व्यूज के साथ बना नंबर वन, देखें टॉप 5 लिस्ट

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 10, 2025 06:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola