Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आज होगा ऐलान, जानें कब-कहां देखें

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान आज होगा. जानें लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, किन फिल्मों और सितारों के जीतने की सबसे ज्यादा चर्चा है.

---विज्ञापन---

72nd National Film Awards 2024: देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) का ऐलान आज यानी शुक्रवार शाम किया जाएगा. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सिनेमा प्रेमियों तक, हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बार कौन-सी फिल्में और कलाकार बाजी मारते हैं. खास बात यह है कि इस बार साल 2024 में CBFC से सर्टिफाइड फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा.

कब होगा आज ऐलान?

अगर आप भी इस ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, तो इसे घर बैठे लाइव देख सकते हैं. विजेताओं के नामों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी. ऐसे में फैंस पल-पल के अपडेट ऑनलाइन देख सकेंगे. इस बार पुरस्कारों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा मलयालम फिल्मों की हो रही है. पिछले साल मलयालम सिनेमा ने कंटेंट और बॉक्स ऑफिस दोनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया. यही वजह है कि ‘ब्रमायुगम’, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ और ‘किष्किंधा कांडम’ जैसी फिल्मों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

किन फिल्मों का है नाम?

वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो ‘आर्टिकल 370’, ‘श्रीकांत’ और ‘चंदू चैंपियन’ के नाम चर्चा में हैं. इन फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. दक्षिण भारतीय सिनेमा भी इस बार पूरी ताकत के साथ रेस में है. तमिल फिल्मों में ‘महाराजा’, ‘मेइयाझगन’ और ‘अमरन’, जबकि तेलुगु सिनेमा से ‘कल्कि 2898 AD’, ‘लकी भास्कर’ और ‘देवरा: पार्ट 1’ को संभावित दावेदार माना जा रहा है.

किन सितारों के है नाम?

एक्टिंग कैटेगरी में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पहले से नॉमिनेशन की सूची जारी नहीं की जाती, लेकिन इंडस्ट्री में ममूटी, शिवकार्तिकेयन, विजय सेतुपति, कार्थी और साई पल्लवी जैसे सितारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम करता है.

---विज्ञापन---

फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान न सिर्फ कलाकारों और फिल्ममेकर्स के लिए खास होगा, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए भी यह एक बड़ा मौका है. अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार बाकी है, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि साल 2024 की सबसे बेहतरीन फिल्में और कलाकार कौन रहे.

First published on: Jul 03, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola