Hunkkaar The Roar Trailer: साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों के दिलों पर छाईं अदाकारा अनीत पड्डा अपनी वापसी को तैयार हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आने वाली सीरीज ‘हुंकार-द रोर’ में अनीत लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज का ट्रेलर सामने आ गया है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख भी शामिल हैं.
‘हुंकार-द रोर’ का ट्रेलर रिलीज
वेब सीरीज ‘हुंकार’ में अनीत एक साहसी और बेबाक लड़की का किरदार निभा रही हैं. 17 साल की ये लड़की अपने खिलाफ होने वाले शोषण का विरोध करती है. लड़की का नाम मीनू है, जो बापजी पर शोषण का आरोप लगाती है. बापजी एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है. बाद में इस मामले में पुलिस जांच करती है. कहानी में फातिमा सना शेख एक दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं.
खाकी वर्दी में फातिमा का जलवा
मीनू के साथ हो रहे शोषण के आरोपों की जांच में आगे कई सनसनीखेज खुलासे होते हैं. मुश्किल वक्त में मीनू के अपने साथ छोड़ते हैं. मगर, मीनू न्याय के लिए हमेशा खड़ी रहती है और सच्चाई बताती है. फातिमा इस सच को साबित करने के लिए सबूत जुटाती हैं. कुल मिलाकर ये एक जबरदस्त थ्रिलिंग सीरीज है.
कब रिलीज होगी सीरीज?
‘हुंकार’ का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है. इसका ट्रेलर सामने आ गए है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, ‘जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से तो जीत किसकी होगी’? ‘हुंकार’ 25 सिंतबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख के अलावा इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी शामील हैं.