62nd Maharashtra Film Awards: मराठी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित ’62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार’ (62nd Maharashtra State Film Awards) का भव्य आयोजन मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में किया गया. इस खास शाम में भारतीय सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) को प्रतिष्ठित ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. सलीम खान की जगह उनकी पत्नी हेलेन ने यह अवॉर्ड रिसीव किया. वहीं, बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को भी स्पेशल सम्मान मिला. आइए जानते हैं किसे कौनसा अवॉर्ड मिला है…
सलीम खान को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट
लीजेंड्री स्क्रीनराइटर सलीम खान को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया. सलीम खान की तबीयत ठीक न होने के कारण उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन ने यह सम्मान रिसीव किया. मीडिया से बात करते हुए हेलेन ने बताया कि सलीम खान की सेहत में अब सुधार है और वे काफी स्ट्रॉन्ग हैं.
रानी मुखर्जी को मिला कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को ‘राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. अवॉर्ड लेने के बाद रानी ने स्टेज पर फ्लुएंट मराठी में स्पीच देकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने यह अवॉर्ड महाराष्ट्र की जनता, फिल्म मेकर्स और पूरी इंडस्ट्री के टेक्नीशियन्स को डेडिकेट किया.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित
इस ग्रैंड सेरेमनी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद मौजूद रहकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया. संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को ‘वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ और वर्सेटाइल एक्टर-डायरेक्टर प्रसाद ओक को ‘वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया.
🔸Distribution of '62nd Maharashtra State Marathi Film Awards Ceremony' at the hands of CM Devendra Fadnavis.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) September 9, 2026
Various Award-winning dignitaries:
🏆 Rani Mukerji – Late Raj Kapoor Special Contribution Award 2025
🏆 Prasad Oak – Chitrapati V. Shantaram Special Contribution Award… pic.twitter.com/slgdFwy1PX
‘स्थल’ और ‘छबिला’ का जलवा
अवॉर्ड सेरेमनी में मराठी फिल्म ‘छबिला’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब अपने नाम किया, जबकि अनिल अमृत भालेराव को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं फिल्म ‘स्थल’ ने अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवॉर्ड्स जीतकर सेरेमनी में पूरी तरह से अपनी धाक जमाई.
62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट
मराठी सिनेमा के 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट कुछ इस तरह है-
- राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट: सलीम खान
- राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन: रानी मुखर्जी
- वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट: पंडित हृदयनाथ मंगेशकर
- वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन: प्रसाद ओक
- बेस्ट फिल्म I: छबिला (डायरेक्टर: अनिल अमृत भालेराव)
- बेस्ट फिल्म II: घरात गणपती (डायरेक्टर: नवज्योत बांदीवडेकर)
- बेस्ट फिल्म III: नाच गं घुमा (डायरेक्टर: परेश मोकाशी)
- बेस्ट रूरल फिल्म: नवरदेव BSc. Agri. (डायरेक्टर: राम खत्मोडे)
- बेस्ट सोशल फिल्म: स्थल (डायरेक्टर: जयंत सोमालकर)