Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टर रोहित चंदेल को मिली जमानत, संग छेड़छाड़ मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग संग छेड़छाड़ का आरोप लगा था. रोहित ने खुद ये जुर्म कबूल भी किया था. अब इस मामले में एक्टर को जमानत मिल गई है.

Rohit Chandel

Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग संग छेड़छाड़ मामले में बड़ी राहत मिली है. दरअसल एक्टर की जमानत मंजूर हो गई है. रोहित शुक्रवार यानी 11 सितम्बर को जेल से रिहा होंगे. बता दें रोहित चंदेल एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं. उन पर 16 साल की नाबालिग को-एक्ट्रेस संग छेड़छाड़, स्टॉकिंग, मारपीट करने के आरोप लगे थे. इस मामले में रोहित ने खुद अपना जुर्म कबूला था, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था.

नाबालिग को-एक्ट्रेस ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप

रोहित पर आरोप हैं कि वो नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे. नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे. शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया. जब नाबालिग ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की.

---विज्ञापन---

रोहित ने कबूला अपना जुर्म

इस मामले में जब एक्टर से पुलिस ऑफिसर ने पूछताछ की तो उन्होंने ये स्वीकार किया था कि वो नाबालिग से मिलने जाया करते थे. रोहित दहिसर में रहते हैं, लेकिन वो अक्सर घाटकोपर जाते थे. वो को-एक्ट्रेस से मिलने की कोशिश करते थे. इसके अलावा रोहित नंबर ब्लॉक होने के बावजूद लगातार कॉल करते थे.

Rohit Chandel

कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं रोहित चंदेल

रोहित चंदेल के करियर की बात करें तो वो स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव के किरदार में नजर आ चुके हैं. महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा के रहने वाले रोहित एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले को रिप्रेजेंट किया. साल 2014 में रोहित ने अपना टीवी डेब्यू किया था. वो शो ‘हर मुश्किल का हल है अकबर बिरबल’ में दिखे थे.

---विज्ञापन---

जेल जाने के बाद शो से निकाला गया

इसके बाद 2015 में वो शो यम हैं हम में दिखे. उन्होंने ‘तमन्ना’, ‘अकबर रक्त से तख्त का सफर’, ‘ये उन दिनों की बात है’, ‘विक्रम बेताल की रहस्यमय गाथा’, ‘चंद्रगुप्ता मौर्या’, ‘शक्ति अस्तित्व ते एहसास की’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. वहीं 2026 में रोहित रोहित चंदेल टीवी शो सैराब में दिखे. हालांकि जेल जाने के बाद रोहित को शो सैराब से बाहर कर दिया गया.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2026 07:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola