Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Day 1 Box Office Prediction: पहले दिन इतने करोड़ छाप जाएगी Ram Charan की फिल्म, होगी ताबड़तोड़ कमाई

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर लग रहा है कि 'पेद्दी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है.

---विज्ञापन---

Peddi Day 1 Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक हो चुकी है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी. एक्शन, स्पोर्ट्स और दमदार ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर लग रहा है कि ‘पेद्दी’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है.

दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है. बिना ब्लॉक बुकिंग के फिल्म ने 8.55 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ब्लॉक बुकिंग को जोड़ने पर ये आंकड़ा 13.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की एडवांस सेल 35 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

‘पेद्दी’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई. देशभर में इसके 4248 शो लगाए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 2809 शो तेलुगु वर्जन के हैं. तेलुगु बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक तेलुगु वर्जन के 28 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

अलग-अलग राज्यों में कैसी है फिल्म की ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो अंडमान-निकोबार में फिल्म को सबसे ज्यादा 54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है. इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है. विजयवाड़ा में फिल्म को 61 प्रतिशत और हैदराबाद में 56 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है. हालांकि हिंदी मार्केट में अभी बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

प्रमोशनल इवेंट में हुआ था हादसा

फिल्म रिलीज से पहले एक प्रमोशनल इवेंट की वजह से भी सुर्खियों में आ गई थी. जब विजयवाड़ा में इवेंट के दौरान एक फैन अचानक राम चरण की ओर दौड़ पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान जान्हवी कपूर भी घबरा गई थीं. हालांकि, राम चरण के बॉडीगार्ड्स ने तुरंत स्थिति संभाल ली और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में राम चरण एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो तीन अलग-अलग खेलों से जुड़ा हुआ है. हाल ही में प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने बताया कि ये उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण स्क्रिप्ट्स में से एक है. फिल्म में जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, शिवराजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी फिल्म?

अब सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘पेद्दी’ पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 से 35 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग दर्ज कर सकती है.

First published on: Jun 04, 2026 09:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola