बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं. लंबे समय के बाद वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली की IPL टीम RCB को सपोर्ट करने के लिए भारत आईं थी. वहीं IPL के फिनाले में विराट की टीम ने जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की. विराट ने दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. RCB की जीत के बाद अनुष्का और विराट वृंदावन पहुंचे थे. जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. इस बीच कपल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
अनुष्का के फोन वॉलपेपर पर दिखी इस शख्स की तस्वीर
दरअसल, विराट और अनुष्का जैसे ही वृंदावन से प्रेमानंद महाराज से मिलकर वापस लौटे, वैसे ही उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जहां अनुष्का के फोन के वॉलपेपर ने लोगों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर पर उनके पति विराट कोहली की नहीं, बल्कि प्रेमानंद महाराज जी की फोटो लगी हुई है.
पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा चुके हैं विराट-अनुष्का
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस भी तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि दोनों ही जमीन से जुड़े हैं और दोनों ही भक्ति में बहुत विश्वास रखते हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे थे. इससे पहले भी कपल कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए हैं. जहां दोनों ने सभी के बीच बैठकर आश्रम में कथा सुनी है.
आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं थीं अनुष्का
काम को लेकर बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 की फिल्म जीरो में नजर आईं थी. इसके बाद से वह स्क्रीन पर नजर नहीं आई है. हालांकि वह फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली थीं, लेकिन इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट नहीं आया है.