---विज्ञापन---
Don 3 विवाद के बीच पत्नी Deepika Padukone के साथ शादी में पहुंचे Ranveer Singh, फैमिली वेडिंग में रोती दिखीं दुआ की मां
रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 के विवाद को लेकर खबरों में छाए हैं. उन्होंने धुरंधर 3 की रिलीज के बाद फरहान अख्तर की डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद फरहान ने FWICE से शिकायत की और उनके प्रोडक्शन हाउस ने नुकसान की भरपाई के लिए 45 करोड़ रुपये की भी मांग की. इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक फैमिली वेडिंग में पहुंचे थे. जिसकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
फैमिली वेडिंग में पहुंचे दीपिका-रणवीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक फैमिली वेडिंग से कुछ तस्वीरें और फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में स्टार कपल परिवार के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों में मिलकर कई रस्में भी निभाते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं इन वायरल हो रही फोटोज में दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर ऐसी है, जिसमें वह इमोशनल नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भरे हुए हैं.
खूबसूरत लुक में दिखे कपल
वहीं, इस शादी में रणवीर सिंह रेड कलर का कुर्ता पहने हुए दिख रहे हैं. इस लुक में वह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. दूसरे ओर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण मल्टी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का नेकलेस पहना है. एक्ट्रेस ने इस लुक के लिए बालों का जूड़ा बनाया हुआ है और सिंपल मेकअप किया है. दीपिका इस इंडियन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं रणवीर और दीपिका
बता दें कि कि कपल की ये फोटोज उस दौरान सामने आई हैं, जब हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की अनाउंसमेंट की थी. दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ के साथ एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था और उसी के जरिए यह खुशखबरी शेयर की थी कि वे जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं.
साल 2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी
दीपिका और रणवीर ने सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी और उसके बाद साल 2024 में कपल ने अपने पहले बच्चे यानी कि बेटी दुआ का स्वागत किया था.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
काम को लेकर बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म किंग और एटली के साथ राका में नजर आएंगी. किंग सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं, रणवीर सिंह धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद प्रलय में नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.