Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘शादी करने के लिए समझाते रहते हैं’, निरहुआ संग अपने रिश्ते पर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने एक्टर संग अपने रिश्ते की अफवाहों पर बात की.

amrapali dubey on dating with nirahua

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो Bigg Boss 20 में नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली ने खूब नाम कमाया है. निरहुआ संग उनकी जोड़ी हमेशा से पसंद की गई है. दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ती आई हैं. भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ संग एक्ट्रेस के डेटिंग की खूब अफवाहें रही हैं. बिग बॉस 20 के दौरान हाल ही में आम्रपाली ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए. निरहुआ संग की डेटिंग की अफवाहों पर एक्टर्स ने खुलकर बात की.

डेटिंग अफवाहों पर क्या बोलीं आम्रपाली?

निरहुआ संग अपने रिश्ते को लेकर आम्रपाली ने कहा, “जहां उन्हें लगता है कि मैं और निरहुआ डेट कर रहे हैं लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है. हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं जो एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं. बिग बॉस 20 में लव गिल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि निरहुआ के साथ उनकी दोस्ती उस लेवल पर है कि उन्हें कुछ कहने और समझाने की जरूरत ही पड़ती है. एक बार अगर मैं उन्हें देख लूं तो वह खुद समझ जाते हैं कि मैं क्या कहना चाहती हूं और हंसने लगते हैं.”

---विज्ञापन---

‘कई बार समझा चुके हैं’

आगे आम्रपाली ने कहा कि हमारी दोस्ती बेबाक है न जानें लोगों ने इसे क्या समझ रखा है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कितनी बार वो मुझसे कहते हैं शादी कर लो, किसी अच्छे इंसान से. यहां तक वो मुझे इस बारे में कई बार समझा भी चुके हैं.

‘भोजपुरी बवाल’ में साथ नजर आए थे निरहुआ-आम्रपाली

बता बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दिन निरहुआ खुद आम्रपाली दुबे को सेट पर छोड़ने आए थे. इससे पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी दोनों साथ में नजर आए थे. दोनों ने साथ में कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. दोनों के अफेयर की हमेशा से काफी चर्चाएं रही है. शो के दौरान जब जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो उनके बच्चे भी पालती हैं और निरहुआ अपनी पत्नी को छोड़ उनके साथ ही रहते हैं तो फिर ऐसी क्या वजह कि वो अपना रिश्ता नहीं स्वीकार करतीं. ये सुनते ही आम्रपाली भड़क गई थीं और इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया था. हालांकि उन्होंने ये माना कि उनके बच्चों और फैमिली संग उनकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 06:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola