Worldwide Collection Report: बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख और संजय दत्त की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. फिल्म देखने के बाद लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. अपने पहले दिन की कमाई से पहले ही सुपरहिट होने के संकेत दे दिये है. फिल्म ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी तरफ जुदैन खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है. हालांकि, तीसरे दिन की कमाई में मामूली बढ़त देखने मिली है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्म का वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.
‘राजा शिवाजी’ का धमाल जारी
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देखमुख और जेनेलिया की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कलेक्शन की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अपने पहले वीकेंड पर कुल 33.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तीसरे दिन 5,771 शो के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 36.4% रही. फिल्म ने अब तक हिंदी भाषा में 11 करोड़ रुपये और मराठी भाषा में 22.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
‘एक दिन’ की कमाई में मामूली बढ़त
वहीं, दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के कलेक्शन में तीसरे दिन मामूली बढ़त देखने को मिली. फिल्म ने पहले रविवार को 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. तीसरे दिन 1,490 शो के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी कुल सिर्फ 14.4% रही. फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी भाषा में 1.54 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, तमिल भाषा में 0.08 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रितेश देखमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भारत के साथ वर्ल्डवाइड भी खूब धमाल मचा रही हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 40.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी भारत की कमाई जितना ही रहा. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये का ही व्यापार किया हैं.