---विज्ञापन---

Ek Din Vs Raja Shivaji Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड कहां तक पहुंची ‘राजा शिवाजी’ की हुंकार, जुनैद खान की ‘एक दिन’ दो दिन में ही हुई पस्त

Worldwide Collection Report: रितेश देखमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं, जुनैद खान और साईं पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है.

Worldwide Collection Report: बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख की मोस्ट हाई डिमांड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस समय सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा किए बैठी हुई. फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के कलेक्शन के जरिए अपने बॉक्स ऑफिस हिट का संकेत दे दिया था. जिस पर फिल्म के पहले दिन की शानदार कलेक्शन ने इस पर अपनी मुहर लगा दी. वहीं, दूसरी तरफ जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है. फिल्म के दो दिन के कलेक्शन बहुत ही खराब है. चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों फिल्म का वर्ल्डवाइड पर्फोमेंस और कलेक्शन कैसा रहा?

‘राजा शिवाजी’ की दूसरे की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देखमुख और संजय दत्त की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में दो दिन के अंदर कुल 21.90 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. दूसरे दिन 6,275 शो के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 28.9% रही. फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी भाषा में 3.40 करोड़ रुपये और मराठी भाषा में 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

‘एक दिन’ की कुल कमाई

वहीं, दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का निराशाजनक कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. दूसरे दिन 1,765 शो के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल बस 14.2% रही. फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी भाषा में 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, तमिल भाषा में 0.02 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 0.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रितेश देखमुख और संजय दत्त की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.06 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का वर्ल्डवाइड भी काफी खराब प्रदर्शन है. इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 2.82 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 07:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.