Worldwide Collection Report: बॉलीवुड एक्टर रितेश देखमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए हैं. इस दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है. हालांकि, चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद भी फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा. वहीं, दूसरी तरफ जुदैन खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का तो चौथा दिन बहुत ही ज्यादा बेकार स्थिति रही. इस बीच साउथ सिनेमा की फिल्म ‘पैट्रियट’ ने वर्ल्डवाइड काफी जबरदस्त कमाई की है. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों ने इंडियन और वर्ल्डवाइड लेवल पर कुल कितने का कलेक्शन किया है.
‘राजा शिवाजी’ की टोटल कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रितेश देखमुख और संजय की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथे दिन घटकर 5.60 करोड़ रुपये रह गया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 39.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. चौथे दिन 5,145 शो के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 21.5% रही. फिल्म ने अब तक हिंदी भाषा में 14.68 करोड़ रुपये और मराठी भाषा में 32.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा, फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस अब तक 46.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
‘राजा शिवाजी’ से आगे निकली ये साउथ मूवी
जहां मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर साउथ सिनेमा की फिल्म ‘पैट्रियट’ ने अपना कब्जा कर रखा है. फिल्म ‘पैट्रियट’ ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 2.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. चौथे दिन 1,781 शो के साथ इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 19.0% रही. भारतीय कमाई से उलट फिल्म ‘पैट्रियट’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 64.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
बुरी तरह पीटी फिल्म ‘एक दिन’
वहीं, दूसरी तरफ, जुदैन खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन चौथे दिन और ज्यादा खराब रहा. फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. चौथे दिन 1,135 शो के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल सिर्फ 9.7% रही. फिल्म ने अब तक हिंदी भाषा में 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, तमिल भाषा में 0.11 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 0.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 4.28 करोड़ रुपये रहा.