Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन भी मचाया गदर, ‘भूत बंगला’ के आगे किया तगड़ा कलेक्शन

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है. दो दिनों में 16.72 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ दिया है. शनिवार को भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है.

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट मजबूत हो तो ऑडियंस सिनेमाघरों तक जरूर खिंची चली आती है. छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को रितेश देशमुख ने जिस भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा है, उसका असर अब कमाई के आंकड़ों में भी दिख रहा है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म का क्रेज देखा गया है. जहां अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अपने तीसरे हफ्ते में संघर्ष कर रही है, वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी और हिंदी बेल्ट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. रितेश और जेनेलिया की इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ आम जनता से भी शानदार वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है.

दो दिनों में 16 करोड़ पार

‘राजा शिवाजी’ ने अपने दूसरे दिन (शनिवार) शाम 7 बजे तक 5.37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. पहले दिन की 11.35 करोड़ की शानदार कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वीकेंड की छुट्टियों को देखते हुए यह आंकड़ा रविवार को और भी बड़ा होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

मराठी मार्केट में दबदबा कायम

फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार महाराष्ट्र के सर्किट से मिल रहा है. दूसरे दिन मराठी वर्जन ने अकेले 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं हिंदी वर्जन ने भी अपनी रफ्तार बनाए रखी और 1.73 करोड़ रुपये का योगदान दिया. यह फिल्म रितेश देशमुख के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है.

‘भूत बंगला’ की रफ्तार हुई धीमी

लगातार दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब ‘राजा शिवाजी’ के तूफान में धीमी पड़ती दिख रही है. फिल्म ने शनिवार (2 मई) को करीब 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया. शिवाजी महाराज की फिल्म के प्रति बढ़ते क्रेज के कारण ‘भूत बंगला’ के शोज में कटौती भी की गई है.

---विज्ञापन---

मेगा स्टारकास्ट का फायदा

फिल्म की सफलता में इसकी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट का भी बड़ा हाथ है. सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर एक अलग ही हाइप क्रिएट कर दी है. दर्शक इन सितारों को एक ऐतिहासिक फ्रेम में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

कुल कमाई का गणित

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का अब तक का कुल कलेक्शन 135.20 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरी ओर, ‘राजा शिवाजी’ अपनी बजट और स्केल के हिसाब से बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है. अब देखना होगा कि रविवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना होगा.

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 07:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola