Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय ऐतिहासिक फिल्म और हॉरर-कॉमेडी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं. ‘राजा शिवाजी’ अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पहले वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ को कड़ी टक्कर दे रही है.
‘Raja Shivaji’ ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया?
रितेश देशमुख स्टारर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत से सबको चौंका दिया था. फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में बेहतरीन कमाई की. हालांकि, वर्किंग डे सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी जारी रहा. Sacnilk के शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने अपने 5वें दिन लगभग 2.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है. इस कमाई के साथ फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 39.78 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 47.28 करोड़ रुपये हो चुका है.
‘भूत बंगला’ ने 19वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अपनी रिलीज के 19वें दिन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अब अपने तीसरे सप्ताह में है और अभी भी ‘राजा शिवाजी’ के लिए चुनौती बनी हुई है. ‘भूत बंगला’ ने अपने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को लगभग 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 144.9 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया है.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी कितनी रही?
‘राजा शिवाजी’ को सबसे ज्यादा समर्थन महाराष्ट्र और मराठी दर्शकों से मिल रहा है. मराठी वर्जन की ऑक्यूपेंसी शाम के शो में 42% तक देखी गई है, जबकि हिंदी वर्जन में यह आंकड़ा करीब 11% रहा है. वहीं ‘भूत बंगला’ को हिंदी बेल्ट और मेट्रो शहरों में बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 8% बनी हुई है.