Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: वीकेंड पर ‘राजा शिवाजी’ ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10 दिन में फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खास बढ़त देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10
Raja Shivaji Box Office Collection Day 10

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कहानी पहले दिन से दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है. रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म की को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के लीड हीरो रितेश ने इस मूवी के निर्देशक की कमान को संभाला है. उनके अलावा इस फिल्म में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई स्टार्स शामिल हैं. इसमें रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ जाधव, विद्या बालन लीड रोल में हैं. इसमें सलमान खान का कैमियो भी है.

रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है और फिल्म की बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के 10वें दिन भी जारी रहा है. आइए जानते हैं कि इसने अपंने रिलीज के 10वें दिन दूसरे रविवार को कितनी कमाई की.

---विज्ञापन---

10वें दिन की कमाई

वीकडेज के मुकाबले वीकेंड पर फिल्म ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के रिलीज के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अबतक 6 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. इससे फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 79.55 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 67.08 करोड़ रुपये हो गए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की हुंकार

1 मई को शानदार ओपनिंग करते हुए राजा शिवाजी ने ₹11.35 करोड़ की बंपर कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है. कुल मिलाकर इसकी ऐतिहासिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये फिल्म सिनेमाघरों में उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रही है. यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म में सलमान खान का दमदार किरदार

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान ने अपने कैमियो से तहलका मचा दिया है. इस मूवी में सलमान ने जीवा माहाले की भूमिका को अदा किया है, जो महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक हुआ करते थे.

First published on: May 10, 2026 08:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola