Peddi Box Office Collection Day 6: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर रोज करोड़ों की कमाई तय कर रही है. इन दिनों ये स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म धुआंधार कलेक्शन कर रही है. रिलीज के छठे दिन भी पेद्दी ने अपना जलवा कायम रखा.
छठे दिन की कमाई
4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पेद्दी ने पहले दिन से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है. Sacnilk के मुताबिक छठे दिन ‘पेद्दी’ (Peddi) ने ₹9.65 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹213.23 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹179.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन ₹48.00 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 6 दिन में फिल्म ने दुनिया भर में ₹261.23 करोड़ का कलेक्शन किया है.

बीते दिनों की कमाई
इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी ‘पेद्दी’ जबरदस्त कमाई कर रही है. इंडिया में पेद्दी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 180 करोड़ के पार पहुंच गया है और जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. अपनी जबरदस्त कमाई के साथ राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया था. वहीं इससे पहले फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यूज से इसने 18.50 करोड़ रुपये जुटाए थे. दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10 करोड़, चौथे दिन 32.15 करोड़, और पांचवें दिन 12.05 करोड़ कमाए है.
फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
बात करें फिल्म की तो पैन इंडिया रिलीज हुई ‘पेद्दी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.