Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Day 7: हफ्तेभर ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई, 7 दिन में फिल्म ने उड़ाए इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 7वें दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की.

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7
Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. सिनेमाघरों में ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7 पूरे कर लिए हैं. ऐसे में आइए इसकी कमाई के बारे में जानते हैं.

7वें दिन की कमाई

अपने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने ₹6.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹87.38 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹75.30 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने अबतक टोटल ₹90.70 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन सकल संग्रह किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹178.08 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

हफ्तेभर छाई रही ‘दृश्यम 3’

21 मई को रिलीज हुई ये मलयालय फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. बुधवार को दृश्यम 3 की रिलीज के पूरा एक सप्ताह हो गया है. इन 7 दिनों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे हफ्ते मोहनाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जारी रखी है. ओपनिंग वीकेंड तक इसने 50 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया था.

पिछले दिनों की कमाई

बात करें फिल्म के पिछले दिनों की कमाई के बारे में तो, पहले दिन दृश्यम 3 ने 15.85 करोड़ रूपये की शानदार ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ और तीसरे दिन 13.70 करोड़ जुटाए. चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़, पांचवे दिन 7.70 करोड़ और छठे दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सातवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. ऐसे में जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola