Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. स्पाई और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था. महज 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म एक महीने पूरा होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया है. आइए इसके लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 50 दिन से लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस बीच कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन जिस तरह धुरंधर 2 सिनेमाघरों में अपने पैर जमाए हुए है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और फिलहाल 52वें दिन वीकेंड की तेजी का फायदा उठा रही है.
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बात करें धुरंधर 2: द रिवेंज के 52वें दिन यानी रिलीज के 8वें शनिवार की तो इस फिल्म ने ₹0.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,366.79 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,141.99 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने 52वें दिन ₹0.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹426.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,793.29 करोड़ हो गया है.
पहले दिन से तूफान बन छाई ‘धुरंधर 2’
बात करें इंडियन बॉक्स ऑफिस की तो धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के बाद पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ओपनिंग डे फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये जमा किए. 50 दिन बाद धुरंधर का 7वां हफ्ता 5.58 करोड़ रुपये के साथ समाप्त हुआ. वहीं अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी जबरदस्त पकड़ देखने को मिल रही है.
नंबर 1 पर दंगल
‘धुरंधर 2’ इंडियन सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी भाषा में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. दुनियाभर में ये फिल्म दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर अब भी आमिर खान की फिल्म दंगल है, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था. हालांकि 2000 करोड़ तक पहुंचना धुरंधर 2 के लिए अब भी आसान नहीं है. लेकिन इतने दिन बाद भी सिनेमाघरों में छाए रहना बहुत बड़ी बात है.