Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पहले दिन से ही धुआंधार कमाई करने वाली ये फिल्म अब भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे कमाई फिल्म बन चुकी हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ है, जिसने दुनियाभर में 2000 करोड़ की कमाई की है. सिनेमाघरों में महीनेबाद भी धुरंधर द रिवेंज का क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हर किसी को हैरान कर देने वाला है.
2000 करोड़ के पास पहुंची ‘धुरंधर 2’
इंडिया के साथ दुनियाभर में धुरंधर 2 कमाल कर रही है. फिल्म के 47वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई, जिसके आंकड़े देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. बेहतरीन कमाई करते हुए अब ये फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ कमाने की तरफ चल पड़ी है. लेकिन इसके लिए अभी धुरंधर 2 को एक लंबा सफर तय करना पड़ेगा.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और किरदारों से हर किसी का दिल जीता. दुनियाभर में इसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला, जिससे फिल्म की कमाई ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. यही कारण है कि महीनेबाद भी ये फिल्म दर्शकों के दिल और दिमाग में छाई हुई है.
‘धुरंधर 2’ की वर्ल्डवाइड कमाई
एशियन बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 47वें दिन वर्ल्डवाइड 3 करोड़ का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1935 करोड़ हो गई है. ऐसे में ये फिल्म पूरी दुनिया में 2000 करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है. हालांकि, धुरंधर 2 को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा. क्योंकि इन दिनों रिलीज हो रहीं नई फिल्में भी अब धुरंधर 2 की कमाई पर असर डालने लगी हैं.
क्या टूटेगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?
इतनी जबरदस्त कमाई करने के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’ दूसरे स्थान पर है. लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ है, जिसने ग्लोबली 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में धुरंधर द रिवेंज की पूरी कोशिश होगी कि कैसे भी वह दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दे. लेकिन ये राह बहुत मुश्किल होने वाली है. हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. लेकिन अभी भी वर्ल्डवाइड लेवल पर धुरंधर 2 सुपरस्टार आमिर खान की दंगल मूवी से पीछे है.