Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: आदित्य धर के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा किए हुए बैठी है. बॉक्स ऑफिस पर पिछले 22 दिनों से फिल्म धुआंधार कमाई कर रहे है. आलम तो ये है कि फिल्म की कमाई गिरने के बाद भी हर रोज इसका कलेक्शन करोड़ों में जा रहा है. इसी तरह फिल्म ने अकेले भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ कर रही ताबड़तोड़ कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 22वें दिन सिर्फ 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का कलेक्शन अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,048.42 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 22वें दिन भी फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे कमाई की है, जो 6.75 करोड़ रुपये है. वहीं, कन्नड़ में 0.07 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.12 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, 22वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.3% रही.
‘धुरंधर 2’ 1700 करोड़ से बस इतनी दूर
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,665.23 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1700 करोड़ के काफी करीब है. अगर फिल्म इस बार शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई कर लेती है तो 1700 करोड़ का आंकड़ा आराम से पूरा हो जाएगा.