Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिरकार 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे एक दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन ही पूरा बॉक्स ऑफिस अपने नाम कर लिया. मजह 24 घंटे में इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. चलिए आपको बताते है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने आखिरकार कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर 2’ की टोटल कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पेड-प्रीव्यू की कमाई मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145.55 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है, जिसमें अकेले हिंदी भाषा से 99.10 करोड़ की कमाई हुई, जिसकी कुल ऑक्यूपेंसी 73.6% रही. वहीं, कन्नड़ में 0.08 करोड़, मलयालम में 0.09 करोड़, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु में 2.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ की सुनामी में बह गई ये फिल्में
इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने के मामले में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, रणबीर सिंह की ‘एनिमल’ और यश की ‘KGF 2’ शामिल हैं. जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 145.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं ‘बाहुबली 2’ ने 121 करोड़ रुपये, ‘आरआरआर’ ने 133 करोड़ रुपये, ‘एनिमल’ ने 63.80 करोड़ रुपये और ‘KGF 2’ ने 116 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार ओपनिंग की है. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. यहां भी फिल्म ने कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है.