Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office: ‘दंगल’ का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी कमाने होंगे इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ तूफान की तरह बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही ये फिल्म 2000 हजार करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. लेकिन इसके लिए फिल्म को दंगल ये ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तोड़ना पड़ेगा.

Dhurandhar 2 vs Dangal

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म 1400 करोड़ रुपये के आंकड़ों को छू रही है. भारत में इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 896.65 करोड़ रुपये हो चुका है और इसने भारत में 1,073.08 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे आगे निकलती नजर आ रही है.

कहां तक पहुंची ‘धुरंधर 2’?

रिलीज के 13वें दिन धुरंधर 2: द रिवेंज ने अबतक ₹24.48 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,073.08 करोड़ और टोटल कलेक्शन ₹896.65 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी है. वर्ल्डवाइड फिल्म 13वें दिन 1400 करोड़ रुपये कमाते नजर आ रही है. ऐसे में अगर ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की दंगल से आगे निकलना है, तो अभी लंबा सफर तय करना होगा.

---विज्ञापन---

‘दंगल’ से आगे निकल जाएगी ‘धुरंधर 2’?

साल 2016 में आई फिल्म दंगल एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में धुआंधार कमाई की थी. उस साल दंगल ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे. इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं. दुनियाभर के सिनेमाघरों में पसंद की गई दंगल ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने काम किया था. वर्ल्डवाइड दंगल ने 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एक ऐसा आंकड़ा जिसे आजतक कोई भारतीय फिल्म नहीं पार कर पार पाई.

कमाने होंगे इतने करोड़

ऐसे में अगर रणवीर सिंह को दंगल से आगे निकलना है तो अभी उनकी फिल्म को 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी. धुरंधर 2 ने अबतक 1400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की ‘दंगल’ से आगे निकल जाएगी.

First published on: Mar 31, 2026 09:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.