Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 27: रिलीज के 27वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बरकरार है. जहां नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने ‘डकैत’ को मात देते हुए 2 गुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है. यह फिल्म अब 1100 करोड़ का आंकड़ा छूने की दहलीज पर खड़ी है. रणवीर सिंह की फिल्म अब एक नया इतिहास रचने की ओर तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने 27वें दिन कितना कलेक्शन किया है…
1100 करोड़ का ऐतिहासिक पड़ाव
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 1094.16 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उससे यह स्पष्ट है कि अब यह 1100 करोड़ का आंकड़ा पार तो कर ही लेगी और साथ ही वर्ल्डवाइड भी इतिहास रचने की रेस में शामिल हो जाएगी. बता दें कि इस फिल्म को अभी दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी संघर्ष करना होगा.
‘डकैत’ को दी दो गुना मात
बॉक्स ऑफिस की इस सीधी टक्कर में ‘धुरंधर 2’ पूरी तरह भारी पड़ी है. जहां ‘डकैत’ ने अपने पांचवें दिन शाम 6 बजे तक 2.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने उसी समय तक 5.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके अपनी बादशाहत साबित कर दी.
चौथे हफ्ते में भी बरकरार है धमक
अक्सर फिल्में चौथे हफ्ते तक अपनी पकड़ खो देती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे गलत साबित किया है. पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे में 263.65 करोड़ और तीसरे में 110.60 करोड़ के बाद, चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई की रफ्तार फिल्म की लंबी उम्र के संकेत दे रही है.
सितारों की फौज का कमाल
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म को एक ‘मस्ट-वॉच’ इवेंट बना दिया है. यही कारण है कि दर्शक इस फिल्म को बार-बार देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.
रिकॉर्ड्स की नई इबारत
रिलीज के करीब एक महीना होने को है और फिल्म का रोजाना का कलेक्शन अभी भी करोड़ों में है. हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करना और पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ना ‘धुरंधर 2’ की आदत बन गई है.