---विज्ञापन---

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन डूबी कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘दादी की शादी’, 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म दादी की शादी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फ्लॉप होती नजर आ रही है. पहले दिन फिल्म 1 करोड़ का भी आंकड़ा छू नहीं पाई.

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपनी एक नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म का नाम है दादी की शादी. खास बात ये है कि हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने 45 की उम्र में डेब्यू किया है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है. आइए कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ के पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

पहले दिन ही फ्लॉप हुई ‘दादी की शादी’

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मुताबिक, पहले दिन भारत में कपिल शर्मा की फिल्म ने मात्र 60 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 72 लाख रुपये का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘दादी की शादी’ का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. इसमें कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब लीड रोल में हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---

कपिल शर्मा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

इस फिल्म में कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा लीड रोल में हैं. कॉमेडी शोज के अलावा कपिल अबतक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो 2015 में कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं रिलीज हुई थी, जिसने 16 करोड़ के बजट में 71 करोड़ की कमाई हासिल की थी और कमर्शियल हिट साबित हुई. इसके बाद 2017 में फिरंगी रिलीज हुई, जिसने 25 करोड़ के बजट में 10.27 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया और फ्लॉप हो गई. 2023 में कपिल शर्मा की ज्विगाटो रिलीज हुई, जिसने 1.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डिजास्टर साबित हुई. कपिल की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 भी कुछ चली नहीं और फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब दादी की शादी भी डूबती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 09, 2026 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.