---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Worldwide Collection: भारत छोड़िए विदेशों में भी कमाल कर रही ‘भूत बंगला’, संडे को फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. विदेशों में भी फिल्म धुआंधार कलेक्शन करती नजर आ रही है.

Bhooth Bangla worldwide collection

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए 17 दिन बीत चले हैं. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर पर फिल्म धांसू कमाई कर रही है. हाल ही में आई फिल्म राजा शिवाजी और एक दिन भी इस फिल्म की रफ्तार रोक नहीं पा रहीं.

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूत बंगला ने अबतक तीन वीकेंड पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तीसरे रविवार को की. दो हफ्ते शानदार कमाई करने के बाद तीसरे हफ्ते भी फिल्म धांसू कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि 17 दिनों तक अक्षय कुमार की इस फिल्म ने कितनी कमाई और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कहां तक पहुंचा.

---विज्ञापन---

17वें दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 17वें दिन यानी रिलीज के तीसरे संडे को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे पहले 16वें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह संडे के दिन फिल्म ने अच्छी बढ़त हासिल की है. इस तरह फिल्म का इंडिया बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 142.50 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में चला ‘भूत बंगला’ का जादू

इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भूत बंगला ओवरसीज मार्केट भी शानदार कमाई करती नजर आ रही है. 17वें दिन विदेशी बाजार में फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही, जिससे फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 56.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 169.27 करोड़ रुपये है. फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं भूत बंगला ने भारत और विदेशों को मिलाकर दुनियाभर में 225 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई तय कर ली है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो हॉरर और कॉमेडी से भरपूर ‘भूत बंगला’ की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक व्यक्ति को भूतिया हवेली विरासत में मिलती है और वो वहां अपनी बहन की शादी करने पर अड़ा रहता है, जबकि स्थानीय लोककथाओं में वधूसुर नामक राक्षस के बारे में प्रचलित है जो दुल्हनों का अपहरण करता है. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जिशु सेनगुप्ता, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2026 06:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.