Bhooth Bangla Box Office Collection Day 23: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म की मजेदार कहानी दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों की ओर आकर्षित कर रही है. रिलीज के तीसरे वीकेंड भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. आइए इसके 23वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
23वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को 2.98 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 23 दिनों में 154.73 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹183.58 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
‘भूत बंगला’ का टोटल कलेक्शन
हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. इसके साथ ही फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे हफ्ते इसकी कमाई सिर्फ 21.85 करोड़ रुपये ही रह गई. अब चौथे हफ्ते फिल्म फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. भले ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अब भी ‘भूत बंगला’ कई नई रिलीज फिल्मों के सामने भी मजबूती से टिकी हुई है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है. इससे पहले दोनों की जोड़ी भूल भुलैया फिल्म में देखी गई थी. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी लीड रोल में नजर आए हैं.
‘भूत बंगला’ की कहानी
भूत बंगला की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर गांव में अपने पुश्तैनी महल में आता है और अपनी बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने की तैयारियां शुरू करता है. वहीं इस महल में तरह-तरह की अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे होते हैं, जिसके पीछे एक गहरा रहस्य छिपा होता है.