---विज्ञापन---

कहां है Kapoor परिवार की ‘वो’ बेटी जिसने तोड़ी परंपरा ? पहले पति से तलाक, दूसरे को Cancer से खोया!

रिद्धिमा अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। और इसी के साथ चर्चा में आ गई है कपूर परिवार की वो बेटी जिसने बरसों पहले अपने खानदान की परंपरा को तोड़ा था और फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वो बेटी करिश्मा कपूर नहीं बल्कि संजना कपूर हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 6, 2026 17:40
Share :
Riddhima Kapoor

बॉलीवुड के कोई सुपरस्टार्स दे चुके कपूर परिवार की एक और बेटी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही है। कपूर परिवार जिसमें कभी घर की बेटी और बहुओं के फिल्मों में काम करने पर सख्त पाबंदी थी। अब उसी फैमिली की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी 46 साल की उम्र में अपने बॉलीवुड करियर का आगाज़ करने जा रही है। फिलहाल रिद्धिमा अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। और इसी के साथ चर्चा में आ गई है कपूर परिवार की वो बेटी जिसने बरसों पहले अपने खानदान की परंपरा को तोड़ा था और फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वो बेटी करिश्मा कपूर नहीं बल्कि संजना कपूर हैं। जो कि रिश्ते में करिश्मा-करीना रणबीर-रिद्धिमा की बुआ लगती हैं। संजना कपूर दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं। संजना को अपने खानदान की परंपरा तोड़ने वाली पहली बेटी भी कहा जाता है। इस बॉलीवुड फैमिली से जुड़ा हर शख्स लाइमलाइट में रहने का आदी है। लेकिन, संजना लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। और थियेटर की दुनिया से जुड़ कर आज भी अपने परिवार की बेशकीमती विरासत को संभाल रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.