Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुनिया अभी खत्म नहीं हुई…’, भारत सराकर के इमरजेंसी अलर्ट मैसेज पर Vijay Verma का रिएक्शन वायरल

Vijay Varma Reaction On Emergency Alert Message: भारत सरकार के इमरजेंसी अलर्ट मैसेज से जहां देशभर के लोग हैरान रह गए, वहीं अभिनेता विजय वर्मा ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर सबका स्ट्रेस कम कर दिया. विजय ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है," जिस पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

Vijay Varma Reaction On Emergency Alert Message: भारत सरकार ने अपनी आपदा अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक टेस्ट मैसेज भेजा. अचानक फोन से निकले तेज सायरन ने लोगों को चौंका दिया. इस ‘इमरजेंसी पैनिक’ के बीच अभिनेता विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. विजय अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनका यह लेटेस्ट पोस्ट उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को दिखाता है. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि अलर्ट आने पर उनकी हालत क्या हुई थी. उनके इस मजेदार अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों को अपनी आपबीती सुनाने का मौका दे दिया है.

“दुनिया अभी खत्म नहीं हुई”

विजय ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक कैफे में बैठे फोन देख रहे हैं, तभी एक कुत्ता उन्हें धक्का देता है और उनका फोन हाथ से गिर जाता है. इस वीडियो को अलर्ट मैसेज से जोड़ते हुए उन्होंने लिखा, “सब ठीक है, दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है!” उन्होंने आगे यह भी लिखा कि इस अलर्ट ने वाकई हमें चौंका दिया था.

---विज्ञापन---

फैंस के मजेदार कमेंट्स

विजय के पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी-अपनी मजेदार कहानियां शेयर कीं. एक महिला यूजर ने लिखा, “मैसेज आते ही मुझे लगा कि मेरी चिमनी जल गई है,” वहीं दूसरे ने लिखा, “मुझे लगा मेरे फोन में बम लगा दिया गया है और अब ये फटने वाला है.” लोगों के इन कमेंट्स ने इस पोस्ट को और भी ज्यादा वायरल बना दिया है.

क्या था ये इमरजेंसी अलर्ट?

यह मैसेज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा भेजा गया था. इसका मकसद यह जांचना था कि किसी प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति के दौरान क्या देशभर के लोगों को एक साथ सूचित किया जा सकता है. यह केवल एक टेस्टिंग प्रक्रिया थी, जिससे घबराने की जरूरत नहीं थी.

आलिया कुरैशी के साथ बढ़ती नजदीकियां

फिल्मों के अलावा विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इन दिनों उनका नाम फिल्म ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है. मुंबई में दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं. हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर चुप्पी साधे रखी है.

---विज्ञापन---

‘मटका किंग’ में किया धमाका

काम की बात करें तो विजय वर्मा की हाल ही में एक सीरीज ‘मटका किंग’ आई है. इस सीरीज में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत किया है. ऑडियंस को उनकी ये नई सीरीज काफी पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola