Valmiki Ramayana First Look Poster: आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ का शानदार नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस भक्तिमय पोस्टर में प्रभु श्री राम और हनुमान जी के प्रेम और श्रद्धा के सुंदर दृश्य को दिखाया गया है. पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. राम भक्तों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जो लंबे समय से इस महागाथा का इंतजार कर रहे थे.आइए जानते हैं पोस्टर में क्या है खास और इस फिल्म को किस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा…
पोस्टर में दिखी भक्ति की पराकाष्ठा
फिल्म के इस नए पहले पोस्टर में बजरंगबली को प्रभु श्री राम के चरणों में पूरी श्रद्धा के साथ प्रणाम करते हुए दिखाया गया है, जबकि भगवान राम मुस्कुराते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं. पोस्टर में इमोशन भरपूर हैं और इस भक्तिमय पोस्टर को देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म को बहुत ही भव्य बनाया जा रहा है.
'VALMIKI RAMAYANA' NEW POSTER UNVEILED – 2 OCT 2026 RELEASE… On the auspicious occasion of #HanumanJayanti, director #BhavnaDattaTalwar unveils the new poster of #ValmikiRamayana, a theatrical retelling of the timeless epic.#ValmikiRamayana is slated for a theatrical release… pic.twitter.com/W0TbEPnqXu
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 2, 2026
रिलीज डेट का बड़ा ऐलान
पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है. ‘वाल्मीकि रामायण’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि ये इस फिल्म का नया पोस्टर है. भावना तलवार द्वारा निर्देशित ‘वाल्मीकि रामायण’ का पहला पोस्टर राम नवमी के मौके पर रिलीज किया गया था.
गांधी जयंती पर मचेगा तहलका
2 अक्टूबर की तारीख चुनने के पीछे फिल्म की भव्यता और नेशनल हॉलिडे का फायदा उठाना माना जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सपरिवार इस फिल्म का आनंद ले सकें. वहीं हनुमान जयंती पर इस तोहफे को पाकर फैंस काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर लोग पोस्टर की सादगी और दिव्यता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फैंस को इंतजार
पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वाल्मीकि रामायण की कहानी को बेहद भव्य और प्रमाणिक तरीके से पर्दे पर उतारा जाएगा. फिलहाल फैंस अब 2 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.