Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Veer Pahariya संग ब्रेकअप के बाद ‘श्रद्धा कपूर’ के एक्स बॉयफ्रेंड पर आया Tara Sutaria का दिल, रिश्ते पर लग गई मुहर!

तारा सुतारिया बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस का वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद खबर आ रही है कि वह किसी अन्य एक्टर को डेट कर रही हैं.

---विज्ञापन---

Tara Sutaria-Aditya Roy Kapur
Tara Sutaria-Aditya Roy Kapur

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस का बीते दिनों एक्टर वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप हुआ है. हालांकि ऐसे तो एक्स कपल ने ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है, लेकिन वीर पहाड़िया को एक हसीना के साथ स्पॉट किया गया था. इसके अलावा अब खबर आ रही है कि तारा सुतारिया भी मूव ऑन कर चुकी हैं और वह किसी एक्टर को डेट कर रही हैं. इतना ही नहीं फिल्म फेयर ने इस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है. तो चलिए जानते हैं कि तारा सुतारिया किसे डेट कर रही हैं.

तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर कर रहे हैं डेट?

दरअसल, तारा सुतारिया हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं. फिल्मफेयर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर के साथ उनकी डेटिंग को लेकर पोस्ट किया है. फोटोज शेयर करते हुए फिल्मफेयर ने कैप्शन में लिखा, “हमारे सूत्रों से मिली विशेष जानकारी के अनुसार, अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने किए वायरल पोस्ट पर कमेंट्स

वहीं, इस खबर के वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ” सांस लेता हूं तो तारा का एक नया बॉयफ्रेंड आ जाता है. दूसरे ने लिखा, “मुझे लगता है कि दोनों ने आने वाली फिल्म एक साथ साइन की है. एक और यूजर ने लिखा, “ओएमजी, इतनी जल्दी लोग मूव ऑन कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ” काश आदित्य और श्रद्धा साथ होते. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि काश इनका रिश्ता काम करे.

कई इवेंट्स में दोनों दिख चुके हैं साथ

आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से आदित्य और तारा सुतारिया को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है. कई इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा गया है. जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं. वहीं, अब इस खबर के आने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं किया है.

जल्द इस मूवी में दिखेंगे आदित्य और तारा

काम को लेकर बात करें तो तारा और आदित्य फिल्म ओम में नजर आने वाले हैं. यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होने वाली है. इसके अलावा तारा जल्द ही यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी, जो कि 4 जून को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- खुद को मनहूस मानता था ये एक्टर, सड़क पर छुपकर घंटों बहाए आंसू; सालों बाद बयां किया दर्द

First published on: May 02, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola